फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   200 establishments willing to deposit PF

200 प्रतिष्ठान पीएफ जमा करने को तैयार

Tue, 14 Feb 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 14 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
200 establishments willing to deposit PF
क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर - फोटो : अमर उजाला
एक जनवरी से शुरू हुए कर्मचारी सदस्यता अभियान में अब तक 200 से ज्यादा प्रतिष्ठान पीएफ जमा करने को तैयार हो गए हैं। भविष्य निधि कार्यालय की लगातार चल रही कार्रवाईयों के बीच इन प्रतिष्ठानों के सदस्य बनने से करीब तीन हजार कर्मचारियों को पीएफ का फायदा मिलने लगेगा। अभियान में हर दिन सात से ज्यादा प्रतिष्ठान अपने आप सदस्य बन रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक जनवरी से 31 मार्च तक कर्मचारी सदस्यता अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अगर नियोक्ता एक अप्रैल 2009 से 31 दिसंबर 2016 तक अंशदान जमा नहीं कर पाया है तो उसे एक मौका देते हुए सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा। अगर प्रतिष्ठान ने कर्मचारी का अंशदान इस अवधि में नहीं काटा है तो कर्मचारी अंशदान जमा नहीं करने की छूट के साथ प्रशासनिक प्रभार और क्षतिपूर्ति में भी छूट मिलेगी। केवल एक रुपया प्रति साल की दर से कर्मचारी भविष्य निधि और एक रुपये की दर से कर्मचारी सहबद्ध बीमा योजना के लिए देय होगी। एक महीने में 200 प्रतिष्ठानों ने घोषणा पत्र प्रस्तुत किए हैं। इन्हें सीधे कार्यालय को या स्वयं आनलाइन अपलोड किया जा सकता है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने कई टीमें बनाकर इंडस्ट्रियल एरिया में भेजी हैं जो इस अभियान का फायदा बताकर जुड़ने की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन

निधि आपके निकट में 15 मामलों की सुनवाई
आगरा। उपक्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय ने इस बार आगरा की जगह अलीगढ़ में निधि आपके निकट का आयोजन किया। इसमें 15 मामलों की सुनवाई की गई। पीएफ कमिश्नर विश्वजीत सागर ने मौके पर ही 9 मामलों का निस्तारण कर दिया। इसमें 6 केस पेंशन, तीन केस भविष्य निधि भुगतान, एक केस स्थानांतरण, तीन केस विविध मामलों के और दो मृत्यु संबंधित मामले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed