फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 years jail in rape case and 80 thousand fine

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने पर दो को बीस साल की सजा

Fri, 22 Jan 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
20 years jail in rape case and 80 thousand fine
कासगंज। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम राकेश के कुमार के न्यायालय ने किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म करने पर दो दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास की सजा का प्रावधान किया है। वहीं पीड़िता को नियमानुसार क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

अमांपुर के एक गांव की किशोरी को 18 मार्च 2014 को घर से गांव का ही शैलेंद्र सिंह अपने बहनोई वीरेश निवासी सलेमपुर निधौलीकलां एटा के साथ अगवा कर ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो 24 मार्च को दोनों को नामजद करते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की विवेचना करने के बाद पत्रावली कोर्ट में पेश कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार यादव ने मामले की पैरवी की। कोर्ट ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्य एवं गवाहों के बयान आदि के आधार पर दोनों को दोषी पाया। कोर्ट ने धारा 363 के तहत 5-5 साल की सजा व 10-10 हजार का जुर्माना, धारा 366 के तहत 7-7 साल की सजा व 10-10 हजार रुपये का जुर्माना एवं धारा 376 घ में 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा एवं 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर 1 वर्ष का साधाराण कारावास भुगतना होगा। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नियमानुसार पीड़िता को क्षति पूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने की मामले की पैरवी
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि उन्होंने इस मामले की स्वयं पैरवी की। जिसके चलते दोनों दोषियों को कड़ी सजा मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed