{"_id":"5ca612eabdec221441198ece","slug":"20-year-old-student-commit-suicide-due-to-bad-university-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः फिरोजाबाद में पेपर खराब होने पर फांसी के फंदे पर झूली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः फिरोजाबाद में पेपर खराब होने पर फांसी के फंदे पर झूली छात्रा
Thu, 04 Apr 2019 07:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेपर खराब होने के चलते बीए की छात्रा ने फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्रा का शव घर की रसोई में कुंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि पेपर बिगड़ने से छात्रा अवसाद में थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सुमिता पुत्री मोहन सिंह निवासी गांव बासठ थाना दक्षिण आसफाबाद स्थित एक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार तड़के छात्रा ने घर के निचले हिस्से में बनी रसोई के कुंदे पर लटक कर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना का पता सुबह लगा। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। गांव के चौकीदार ने सूचना थाना पुलिस को दी।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। एसओ दक्षिण सुनील कुमार के अनुसार पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि प्रश्नपत्र खराब होने के कारण छात्रा अवसाद की स्थिति में थी। आशंका है कि इसीलिए उसने ऐसा कदम उठाया है।