फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 thousand visitors, 1,500 million Business

20 हजार विजिटर, 1500 करोड़ का बिजनेस

Mon, 02 Nov 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 02 Nov 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
20 thousand visitors, 1,500 million Business
यूरोपीय मंदी और पश्चिम एशिया में हालात खराब होने के बाद भी इंटरनेशनल लेदर फुटवियर कंपोनेंट एंड मशीनरी फेयर ‘मीट एट आगरा’ में 20 हजार विजिटर पहुंचे और तकरीबन 1500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव तैयार हुई। रविवार को संपन्न हुए तीन दिवसीय ‘मीट एट आगरा’ में जूता उद्योग से जुड़े कारोबारियों ने कई सौदे किए।
विज्ञापन

समापन पर आयोजक एफमेक (आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चेंबर) ने अगले साल 12, 13 और 14 नवंबर को ‘मीट एट आगरा’ के 10वें संस्करण को आयोजित करने का एलान किया।
विज्ञापन

एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने आखिरी दिन प्रेसवार्ता में बताया कि फीडबैक को देखते हुए अगले साल शुक्रवार, शनिवार और रविवार की जगह शनिवार से सोमवार तक मीट एट आगरा होगा। कोशिश होगी कि नेशनल हाईवे स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में ही यह फेयर किया जाए। डावर ने कहा कि इस साल निर्यात में 12 से 15 फीसदी की गिरावट है, लेकिन फेयर में रिकार्ड तोड़ 252 स्टॉल और 192 कंपनियों से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के नामी संस्थानों एफडीडीआई, सीएफटीआई और दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट ने फेयर में स्टॉल लगाए।
समापन समारोह में तीनों कैटेगरी लेदर, कंपोनेंट और मशीनरी में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को एफमेक पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान एफमेक पूर्व अध्यक्ष नजीर अहमद, कैप्टन एएस राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहरू मोहसिन, महासचिव राजीव वासन, सचिव ललित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, जितेंद्र त्रिलोकानी, सुधीर गुप्ता, अभय गुप्ता मौजूद रहे।

इन्हें मिला बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
सेगमेंट    फर्म    संचालक
कंपोनेंट    श्रॉफ सेल्स    राजेश श्रॉफ
लेदर    इकोनियम लेदर    इंतसार
मशीनरी    स्टार इंटरनेशनल    प्रदीप
सीएफटीआई और इफ्कोमा में एमओयू
आगरा। सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीएफटीआई) ने स्किल डेवलपमेंट के लिए इफ्कोमा से एमओयू साइन किया है। फुटवियर इंडस्ट्री के सुपरवाइजरों को नए कंपोनेंट की जानकारी और नई मशीनरी से अपडेट करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। सीएफटीआई के निदेशक सनातन साहू ने बताया कि 6 महीने का यह सर्टिफिकेट कोर्स होगा। इफ्कोमा अध्यक्ष विपिन सेठ ने बताया कि सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग के जरिए उनकी क्षमता बढ़ोतरी के साथ उन्हें प्रतिस्पर्धी कीमतों और क्वालिटी के प्रति जागरूक किया जाएगा। ट्रेनिंग की फीस में इफ्कोमा मदद देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed