{"_id":"6410b6d079e3d0349605f5b8","slug":"20-thousand-reward-gangster-caught-in-police-encounter-na-news-c-25-1-90159-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा 20 हजार का इनामी गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा 20 हजार का इनामी गैंगस्टर
Tue, 14 Mar 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
कुरावली।
बीते शनिवार को गैलानाथ पुल के पास हुई मुठभेड़ में भागे गैंगस्टर को मंगलवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके गैंग के छह साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़े गए बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कब्जे से चोरी के जेवर, तमंचा कारतूस आदि बरामद हुए हैं।
लूट चोरी आदि करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के गैंगस्टर को मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बीते शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में इरफान और आशीष निवासी मोहल्ला कुंवरपुर कुरावली भाग निकले थे। सोमवार को हुई मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी इरफान को भी पकड़ा गया था। मंगलवार सुबह प्रभारी निरीक्षक कुरावली विनोद कुमार ने सूचना पर 20 हजार के इनामी आशीष को घिरोर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
उसके कब्जे से कस्बा निवासी संजो देवी के घर से चोरी किए गए जेवर, तमंचा कारतूस भी बरामद हुए हैं। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आशीष पर करीब 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गैंग के सदस्यों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।