{"_id":"659943eff4389e022a0f3c71","slug":"20-percent-quota-in-sugarcane-supply-for-military-farmer-families-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-9543-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सैनिक कृषक परिवारों के लिए गन्ना आपूर्ति में 20 फीसदी कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सैनिक कृषक परिवारों के लिए गन्ना आपूर्ति में 20 फीसदी कोटा
Sat, 06 Jan 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 Jan 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
-प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मिलेगा सुविधा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। प्रदेश सरकार ने सैनिक कृषक परिवारों के लिए गन्ना आपूर्ति में 20 फीसदी का कोटा निर्धारित किया है। ऐसे परिवारों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद उनको कोटा सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के 26822 सैनिक कृषकों ने सैनिक कोटा के तहत गन्ना पर्चियां प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन किया था। शासन ने उनके आवेदन स्वीकार कर लिए हैं। राज्य सरकार प्रदेश में संचालित सुविधाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। गन्ना विकास विभाग सैनिकों, अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके विधिक उत्तराधिकारियों को गन्ना आपूर्ति में सैनिक कोटा की सुविधा प्रदान की गई है। सामान्य किसानों को को उनकी कुल निर्धारित एसएसएन गन्ना पर्चियां कैलेंडर के 12 पक्ष में प्राप्त होंगी।
वहीं सैनिक एवं उनके उत्तराधिकारियों को उनके सट्टे में निर्धारित कुल पर्चियों के 10 वें पक्ष तक प्राप्त हो जाएगी। सैनिक, अर्द्धसैनिक अथवा भूतपूर्व सैनिक के नाम यदि जमीन नहीं हैं एवं माता अथवा पिता के नाम सट्टा है तो उसमें से किसी एक को यह सुविधा सक्षम अधिकारी से प्रदत्त प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर मिलेगी। कार्यरत सैनिकों को एडजूटेंट, अर्द्ध सैनिकों के लिए कमांडेंट, कंपनी कंमाडर, से प्रदत पहचान पत्र मान्य होगा।