फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 patients suffering from diarrhea including emo admitted

ईएमओ सहित डायरिया से पीड़ित 20 मरीज भर्ती

Fri, 24 Jun 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
20 patients suffering from diarrhea including emo admitted
मैनपुरी। जिले में संचारी रोगों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल के ईएमओ भी इसकी चपेट में आ गए हैं। यहां डायरिया के 20 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डायरिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मई और जून में स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। अभियान को कोई असर देखने को नहीं मिला। जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. राजकुमार भी डायरिया की चपेट में आ गए हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं 19 अन्य मरीज भी जिला अस्पताल में डायरिया का उपचार ले रहे हैं। शुक्रवार को दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

दो मरीजों की मौत
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी 90 वर्षीय रामवती को सीने में दर्द की दिक्कत होने पर बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव झंडाहार निवासी रामप्रकाश की 70 वर्षीय पत्नी कुसुम को शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मरीज बढ़े हैं। ईएमओ डॉ. राजकुमार का भी उपचार चल रहा है। सामान्य भर्ती मरीजों को 24 घंटे में राहत मिल रही है जबकि गंभीर मरीजों को दो से तीन दिन ठीक होने में लग रहे हैं।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed