फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 meritorious students of UP Board will get honorarium today

Agra News: यूपी बोर्ड के 20 मेधावियों को आज मिलेगी सम्मान राशि

Fri, 28 Jun 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
20 meritorious students of UP Board will get honorarium today
मैनपुरी। शासन द्वारा भेजी गई यूपी बोर्ड के मेधावियों की सूची में शामिल जिले के 20 मेधावी शनिवार को सम्मानित होंगे। राज्य स्तर के लिए सम्मानित पांच मेधावियों को एक-एक लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए जाएंगे। जनपद स्तरीय सूची में शामिल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 15 छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर से जारी सूची में इंटरमीडिएट के पांच छात्र राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी के मुहम्मद सहीम को आज लखनऊ में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। राज्य स्तरीय सम्मान सूची में शामिल छात्र नितिन कुमार, सेजल, सुधांक राजपूत और सृजन सक्सेना को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि और जिलाधिकारी राज्य स्तरीय सम्मान देंगे। इसके अतिरिक्त इंटरमीडिएट की छबि, अभिषेक, अनुष्का यादव, साक्षी शाक्य और सूर्यकांत दुबे को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि और जिलाधिकारी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल से 10 छात्रों का चयन किया गया है। इनमें टॉप टेन की सूची में शामिल छात्रा आकांक्षा, अनुज कुमार, प्रज्ञा, आकांक्षा यादव, नेहा यादव, नितिन कुमार, शिल्पी, अदिती, खुशबू और योगेश को जनपदीय कार्यक्रम में जनपद स्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे संंबंधित छात्र-छात्राओं को 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed