{"_id":"5ee84b168ebc3e431f7ff48e","slug":"20-covid-patient-died-in-14-days-in-agra-hospital-most-old-age","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनकः 14 दिन में 20 संक्रमितों की मौत, मृतकों में 85 प्रतिशत बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनकः 14 दिन में 20 संक्रमितों की मौत, मृतकों में 85 प्रतिशत बुजुर्ग
Tue, 16 Jun 2020 10:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:05 AM IST
सार
लखनऊ से आए अफसरों ने भी मरीजों को लेकर चिंता जाहिर की
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संक्रमण बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बीते 14 दिनों में 20 मरीज संक्रमित होने के बाद दम तोड़ चुके हैं। ऐसे मरीजों को लेकर एक तरफ प्रशासन चिंतित है दूसरी तरफ इनके लिए एल-टू व एल-थ्री स्तर के नए कोविड अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं।
लखनऊ से आगरा आए उर्जा सचिव एवं जल निगम के प्रबंध निदेशक एम देवराज ने भी सोमवार को ऐसे मरीजों को लेकर बैठक में चिंता जाहिर की। अनलॉक-1 में 14 दिनों 20 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 80 प्रतिशत मृतकों की उम्र 50 साल से अधिक थी। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में बुजुर्ग मरीजों का अलग से डाटा तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति और बीमार लोग घरों से न निकलें। 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी घर में ही रखें।
68 इलाके हुए संक्रमण मुक्त
संक्रमण मुक्त इलाकों की संख्या सोमवार को कंटेनमेंट जोन से अधिक हो गई। 66 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं, जबकि 68 कंटेनमेंट जोन संक्रमण मुक्त घोषित किए हैं। एक्टिव जोन में 41 शहर व 25 देहात में स्थित हैं।

एचआईवी से पीड़ित थी शाहगंज की संक्रमित बालिका
एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जिस 12 वर्षीय बालिका की मौत हुई वह एचआईवी से पीड़ित थी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। उसकी मौत के बाद उसके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इनके सैंपल लिए जाएंगे।
सेप्टीसीमिया से पीड़ित था बोदला का संक्रमित
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बोदला के 82 वर्षीय संक्रमित की भी मौत हो गई। डीएम ने बताया कि वह सेप्टीसीमिया से पीड़ित थे। फेफड़ों में समस्या बढ़ने से मृत्यु हुई है।
फतेहाबाद में संक्रमित व्यापारी और बालिका की मौत के बाद पूल सैंपलिंग शुरू
संक्रमित किराना व्यापारी और गढ़ी उदयराज की 12 वर्षीय बालिका की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद क्षेत्र में पूल सैंपलिंग शुरू कर दी है। आगरा से आई टीम ने सोमवार को 24 से अधिक लोगों के सैंपल लिए। फतेहाबाद में 48 वर्षीय किराना व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई थी।

उधर, फतेहाबाद की गढ़ी उदयराज निवासी 12 वर्षीय बालिका भी संक्रमित थी। उसका भी इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। रविवार देर रात कोरोना के चलते उसकी भी मौत हो गई थी। क्षेत्र के दो संक्रमितों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कैंप शुरू कर दिया है। इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एके सिंह भी मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने भी हॉटस्पॉट इलाके का निरीक्षण किया।