फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 arrested for betting on cockfighting

Agra News: मुर्गा कुश्ती में हार-जीत की बाजी लगाते 20 गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 09:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
20 arrested for betting on cockfighting

विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम चंदवा के जंगल में मुर्गे की कुश्ती में हार और जीत की बाजी लगाते 20 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 9 मुर्गे और करीब 9 हजार रुपये बरामद किए।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि कोतवाली सोरोंजी के अपराध निरीक्षक गोपाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ गांव चंदवा के जंगल में गंगा की कटरी में बंधा के पास कार्रवाई की। जंगल में मनोरंजन के लिए मुर्गा कुश्ती कराई जा रही थी। इसमें हार-जीत की बाजी लगा रहे 20 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों में अजीम, आस मौहम्मद, अमर सिंह, राहुल, सर्फुद्दीन, अनस, बीरु, टीटू, जितेन्द्र, वीरेंद्र, जमील, आरिफ, अमिताभ, इमरान, दानिश, संदीप, पूरन, बन्टू, इब्राहिम और मुजम्मिल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद और बरेली जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से 9 हजार रुपये, 9 मुर्गे और एक बाइक बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सोरोंजी में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed