फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 ambulance drivers returned to work, got conditional services

काम पर वापस लौटे 20 एंबुलेंस चालक, सशर्त मिली सेवाएं

Sun, 01 Aug 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
20 ambulance drivers returned to work, got conditional services
कासगंज। मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे एंबुलेंस चालक और ईएमटी की सेवाएं समाप्त होने के बाद खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित कंपनी द्वारा दिए गए एक और मौके के बाद 20 एंबुलेंस चालक काम पर वापस लौट आए हैं। विभाग ने उन्हें सशर्त सेवाएं दे दी हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह रविवार की रात से एंबुलेंस चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। शासन ने सख्ती करते हुए तीन दिन पूर्व आंदोलन में शामिल चालकों और सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दीं। शनिवार को आंदोलनकारियों को एक और मौका दिया गया। कासगंज जिले के 20 एंबुलेंस चालक काम पर वापस लौट आए हैं। सशर्त उनकी बहाली की गई है। इन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक और ईएमटी के लिए बदायूं पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। रविवार को बड़ी संख्या में कासगंज जिले के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे। दोपहर को बदायूं में कंपनी के अधिकारियों ने कासगंज जिले की भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 एंबुलेंस चालक काम पर लौट आए हैं। निजी एंबुलेंस चालक भी बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। बदायूं में चल रही भर्ती प्रक्रिया रविवार को भीड़ बढ़ने के कारण रद्द की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed