{"_id":"69c61e79ad66ff96a90de3b7","slug":"2-year-old-dies-after-getting-trapped-in-cutter-machine-village-plunged-into-grief-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तिरपाल के साथ कटर में समा गया दो वर्ष का मासूम, जिस तरह मशीन में कटकर हुई मौत; कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तिरपाल के साथ कटर में समा गया दो वर्ष का मासूम, जिस तरह मशीन में कटकर हुई मौत; कांप गए लोग
Fri, 27 Mar 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:36 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी के नगला मानसिंह गांव में सरसों कुटाई के दौरान कटर मशीन की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र ओलेंडा के मजरा नगला मानसिंह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्चे की कटर मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम नगला मानसिंह में निवासी आकाश अपने परिजनों के साथ सरसों कुटवाने के लिए कटर मशीन पर गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने 2 वर्षीय पुत्र मानव को कटर के पास बिछी तरपाल पर लिटा दिया।
बताया जा रहा है कि अचानक अज्ञात कारणों से कटर मशीन का क्रॉस (घूमता हिस्सा) चलने लगा और तिरपाल बच्चे सहित उसमें लिपट गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मासूम मानव मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।