फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2 Lakh Fine Imposed After Filth Found Near Taj Mahal Ahead of Vice President’s Visit

Agra: उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारी...ताज के पास सफाई में लापरवाही, दो लाख का जुर्माना

Wed, 24 Dec 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 09:55 AM IST
सार

आगरा में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आ रहे हैं। उनके प्रस्तावित दौरे से पहले नगर आयुक्त ने वीवीआईपी रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान ताजमहल के पास गंदगी देख वे भड़क गए। उन्होंने  कार्यदायी संस्था जेएस एनवायरो पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
2 Lakh Fine Imposed After Filth Found Near Taj Mahal Ahead of Vice President’s Visit
नगर निगम आगरा

विस्तार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे से पहले मंगलवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने वीवीआईपी रूट का निरीक्षण किया। उन्हें ताजमहल के पास ताजगंज में ही सफाई व्यवस्था खराब मिली, जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था जेएस एनवायरो पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने खेरिया मोड़ से निरीक्षण शुरू किया, जहां उन्हें कई चौराहों पर पत्थर क्षतिग्रस्त मिले, जबकि सफाई भी बेहतर नहीं मिली। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को रूट मार्ग पर सौंदर्यीकरण, पेंटिंग और धूल नियंत्रण के लिए स्प्रिंकलर से नियमित जल छिड़काव कराने को कहा। इस रूट पर सभी खराब स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त गमलों को बदलने और पौधरोपण करने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने इसके बाद ताजगंज का भ्रमण किया, जहां गंदगी के ढेर मिले और ताज के पास ही सफाई व्यवस्था खराब मिली। इस पर कंपनी जेएस एनवायरो पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed