फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2 lakh 20 thousand flags will be hoisted in the district

Agra News: जिले में फहराए जाएंगे 2 लाख 20 हजार झंडे

Sat, 12 Aug 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
2 lakh 20 thousand flags will be hoisted in the district
कासगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 13 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में 2 लाख 20 हजार झंडे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभागों और प्रतिष्ठानों को लक्ष्य आवंटित करते हुए अपने संसाधनों से निर्धारित मानक और आकार के झंडे तैयार कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। परियोजना अधिकारी डूडा को शहरी क्षेत्र एवं उपायुक्त एनआरएलएम को ग्रामीण क्षेत्रों हेतु चयनित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा झंडा बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, उद्यमियों, व्यापारियों, दुकानदारों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सभी का सहयोग लिया जाए। प्लास्टिक के झंडों का प्रयोग न किया जाए। केवल कपड़े के ही झंडे लगाए जाएं।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने आवास, दुकान, प्रतिष्ठान पर पूर्ण सम्मान के साथ झंडा लगाकर फहराना है। समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कालेजों, शिक्षण संस्थानों, राशन की दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, परिसर आदि में उचित स्थान पर पूर्ण सम्मान के साथ सूर्योदय के उपरांत झंडा फहराया जाए। सूर्यास्त के बाद सम्मान के साथ इसे उतार कर सुरक्षित रख लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी दशा में झंडे को उतार कर फेंका न जाए। बल्कि सम्मान के साथ फोल्ड करके रख लिया जाए। हर घर पर झंडा विधिवत ढंग से लगाया जाए। झंडा झुका हुआ न हो, कटा या फटा झंडा लगाना निषेध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed