फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2 blasts near agra railway station

आगरा कैंट स्टेशन के पास सुबह दो धमाके, शाम को हुई थी ट्रेन पलटाने की साजिश

Sat, 18 Mar 2017 01:51 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा, आगरा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा, आगरा Updated Sat, 18 Mar 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
2 blasts near agra railway station
ब्लास्ट वाली जगह पर जांच करते अधिकारी
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो धमाके हुए हैं। इनमें से एक ब्लास्ट रेलवे ट्रैक के पास कूड़े के ढेर में तो वहीं दूसरा पास ही स्थित बस्ती के एक मकान में हुआ। फिलहाल, धमाके में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। हालांकि फिलहाल आगरा में दहशत का माहौल है। इससे पहले शुक्रवार शाम को ही अंडमान एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश हुई थी। जिसे नाकाम कर दिया गया। वहीं, ताजमहल को भी उड़ाने की धमकियों से भी आगरा में पहले ही हडकंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


दरअसल, आगरा केंट रेलवे स्टेशन से महज 26 कदम की दूरी पर सुबह 6.45 बजे के बीच दो धमाके हुए। दो धमाकों से स्टेशन और पास की बस्ती सराय ख्वाजा मैं दहशत फैल गई। पहला धमाका रेलवे ट्रैक के पास पड़े कूड़े के ढेर में हुआ। सुबह ट्रैक्टर- ट्रॉली से कूड़ा उठाया जा रहा था कि तभी कूडे में धमाका हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर चला रहा मजदूर भाग खड़ा हुआ। करीब 20 सेकंड बाद ही स्टेशन 250 मीटर दूर पास ही स्थित बस्ती में एक मकान की छत पर धमाका हुआ। धमाके से आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं। बर्तन गिर पड़े। धमाके से उठा धुंआ करीब 15 मिनट तक दिखाई दिया।
विज्ञापन

शाम को हुई थी अंडमान एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश

2 blasts near agra railway station
आगरा छावनी स्टेशन - फोटो : डेमो पिक
धमाके के बाद पुलिस-प्रशासन और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके से सबूत जुटाए। टीम को मौके से विस्फोटक लगे टीन के टुकड़े मिले। शक जताया जा रहा है कि बम घर पर ही बनाए जा रहे थे। फिलहाल इसे लो इंंटेसिटी बम माना जा रहा है। हालांकि सही जानकारी फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। 

बताते चलें कि पिछले दो दिन से आगरा में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात ही भांडई के पास झांसी से दिल्ली जा रही अंडमान एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश हुई थी। किसी ने ट्रैक पर रखा वजनी पत्थर रख दिया था ताकि ट्रेन पलट जाए। माना जा रहा है कि ये एक आतंकी साजिश थी। इससे पहले  रेल अधिकारियों को एक धमकी भरा पत्र भी मिला था। वहीं, ताज महल पर भी आईएस के अटैक की ख़बरों से लोगों में डर है। फिलहाल शहरभर में हाईअलर्ट कर दिया है। 

डीआईजी बोले- जांच के बाद आएगा सच सामने
डीआईजी महेश मिश्रा ने बताया कि सुबह-सुबह धमाका हुआ है, इसके बाद धुआं उठा। फिलहाल जांच की जा रही। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। आस पास सर्च की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed