{"_id":"58ccc0ef4f1c1b277532a1e3","slug":"2-blasts-near-agra-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा कैंट स्टेशन के पास सुबह दो धमाके, शाम को हुई थी ट्रेन पलटाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कैंट स्टेशन के पास सुबह दो धमाके, शाम को हुई थी ट्रेन पलटाने की साजिश
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा, आगरा
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट वाली जगह पर जांच करते अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो धमाके हुए हैं। इनमें से एक ब्लास्ट रेलवे ट्रैक के पास कूड़े के ढेर में तो वहीं दूसरा पास ही स्थित बस्ती के एक मकान में हुआ। फिलहाल, धमाके में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। हालांकि फिलहाल आगरा में दहशत का माहौल है। इससे पहले शुक्रवार शाम को ही अंडमान एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश हुई थी। जिसे नाकाम कर दिया गया। वहीं, ताजमहल को भी उड़ाने की धमकियों से भी आगरा में पहले ही हडकंप मचा हुआ है।
दरअसल, आगरा केंट रेलवे स्टेशन से महज 26 कदम की दूरी पर सुबह 6.45 बजे के बीच दो धमाके हुए। दो धमाकों से स्टेशन और पास की बस्ती सराय ख्वाजा मैं दहशत फैल गई। पहला धमाका रेलवे ट्रैक के पास पड़े कूड़े के ढेर में हुआ। सुबह ट्रैक्टर- ट्रॉली से कूड़ा उठाया जा रहा था कि तभी कूडे में धमाका हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर चला रहा मजदूर भाग खड़ा हुआ। करीब 20 सेकंड बाद ही स्टेशन 250 मीटर दूर पास ही स्थित बस्ती में एक मकान की छत पर धमाका हुआ। धमाके से आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं। बर्तन गिर पड़े। धमाके से उठा धुंआ करीब 15 मिनट तक दिखाई दिया।

शाम को हुई थी अंडमान एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश
आगरा छावनी स्टेशन
- फोटो : डेमो पिक
धमाके के बाद पुलिस-प्रशासन और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके से सबूत जुटाए। टीम को मौके से विस्फोटक लगे टीन के टुकड़े मिले। शक जताया जा रहा है कि बम घर पर ही बनाए जा रहे थे। फिलहाल इसे लो इंंटेसिटी बम माना जा रहा है। हालांकि सही जानकारी फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।
बताते चलें कि पिछले दो दिन से आगरा में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात ही भांडई के पास झांसी से दिल्ली जा रही अंडमान एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश हुई थी। किसी ने ट्रैक पर रखा वजनी पत्थर रख दिया था ताकि ट्रेन पलट जाए। माना जा रहा है कि ये एक आतंकी साजिश थी। इससे पहले रेल अधिकारियों को एक धमकी भरा पत्र भी मिला था। वहीं, ताज महल पर भी आईएस के अटैक की ख़बरों से लोगों में डर है। फिलहाल शहरभर में हाईअलर्ट कर दिया है।
डीआईजी बोले- जांच के बाद आएगा सच सामने
डीआईजी महेश मिश्रा ने बताया कि सुबह-सुबह धमाका हुआ है, इसके बाद धुआं उठा। फिलहाल जांच की जा रही। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। आस पास सर्च की जाएगी।