फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2 billion development plan died on paper only

Agra News: कागजों में ही दम तोड़ दी 2 अरब की विकास योजना

Sun, 09 Apr 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
2 billion development plan died on paper only
कासगंज। वर्ष 2022-23 में जिले के विकास के लिए बनाई गई 2 अरब 9 करोड़ 51 लाख रुपये की जिला योजना तैयार की गई थी। इसको शुरू करने के लिए प्रभारी मंत्री की मुहर लगनी थी। लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक प्रभारी मंत्री की सहमति नहीं मिल सकी। इसके चलते तैयार योजनाएं कागजों में दम तोड़ दी। इससे 38 विभागों के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों के लिए धन नहीं मिल पाया। इससे इन विभागों के कार्य नहीं हो सके।
विज्ञापन


शासन से जिला के विकास के लिए जिला योजना का संचालन किया जाता है। योजना को शासन के प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में पास किया जाता है। जिला योजना के लिए धन की व्यवस्था राज्य सरकार व केंद्र सरकार करती है। इसके अलावा जिला पंचायत व निकायों के संसाधनों से भी जिला योजना के लिए धन की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 20,951 लाख रुपये की योजना तैयार की गई है। शासन से जिला के लिए मार्च माह में प्रभारी मंत्री को नियुक्त किया गया, लेकिन प्रभारी मंत्री ने जिला योजना को पास करने के लिए समय नहीं दिया और वित्तीय वर्ष समाप्त हो गया। इस योजना के लिए जो समिति बनती है, उसमें जिले के सांसद, विधायक, डीएम, सीडीओ, डीएसटीओ के अलावा शासन से दो सदस्य मनोनीत किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला पंचायत से दो सदस्य व निकायों से दो सदस्यों का चुनाव होता। जिला पंचायत के चुनाव को लगभग डेढ़ साल का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक जिला पंचायत के दो सदस्यों का चयन नहीं हो पाया है। जबकि निकायों के चुनाव प्रस्तावित होने से इस क्षेत्र के दो प्रतिनिधियों का चुनाव भी नहीं हो सका। जिला योजना के पास न हो पाने से जिले के विकास कार्यों पर इसका असर पड़ा है।

जिला योजना को प्रभारी मंत्री पास करते हैं। प्रभारी मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी समय नहीं मिल सका है।-
सचिन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed