फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.50 lakh cash theft by breaking the locks of the job shop

आढ़त की दुकान के ताले तोड़ 2.50 लाख की नकदी चोरी

Mon, 19 Sep 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

भोगांव।पडुआ रोड स्थित आढ़त की दुकान के ताले तोड़ कर चोरों ने करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।आढ़त से चोरी की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू शुरू कर दी है।

विज्ञापन
2.50 lakh cash theft by breaking the locks of the job shop

विस्तार

भोगांव।
विज्ञापन

पडुआ रोड स्थित आढ़त की दुकान के ताले तोड़ कर चोरों ने करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। रविवार सुबह सूचना मिलने के बाद सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। व्यवसायी की ओर से घटना की तहरीर दी गई है।
मोहल्ला जैन मंदिर निवासी सौरभ जैन किसी काम से बाहर गए थे। शनिवार को उनकी पडुआ रोड स्थित आढ़त को पार्टनर योगेश यादव बंद करने के बाद घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा दुकान से सटे कमरे का भी ताला टूटा मिला। कमरे में एक थैले में रखी करीब 2.50 लाख रुपया की नकदी भी गायब थी।
विज्ञापन

आढ़त से चोरी की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जब दुकान में लगे सीसीटीवी देखना चाहा तो पता चला कि चोर डीवीआर भी साथ ले गए हैं। जानकारी पर सीओ विजय प्रताप ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से जानकारी ली। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम ने क्षेत्र में आसपास सुरागकशी की, वहीं फोरेंसिक की टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के लिए नहीं छोड़ा कोई सबूत
कहते हैं कि सुरक्षा के लिए लिहाज से प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। लेकिन शनिवार रात पडुआ रोड पर आढ़त पर चोरी की वारदात अंजाम देने वाले चोर बेहद शातिर निकले। लाखों रुपये की चोरी करने के बाद वह तख्त के सहारे कुछ ऊंचाई पर लगे डीवीआर को ही उखाड़ कर ले गए। दुकान में सुरक्षा के लिहाज से कुल आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। डीवीआर न होने की वजह से चोरों के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका। फिलहाल इस घटना में पुलिस के पास चोरी को अंजाम देने वालों के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी या सबूत नहीं है।

कमरे का ताला तोड़ कर चोरी
करहल। गांव महूटी में युवक ने अपने भाई के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राम बिहारी ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है, उसकी पत्नी व बच्चे करहल में रह रहे हैं। शनिवार रात गांव स्थित मकान का शटर तोड़ कर भाई ने गेहूं, सरसों आदि सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह जानकारी होने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed