{"_id":"609187bb8ebc3e8d2e1b7143","slug":"2-5-lakh-families-will-get-free-ration-for-two-months-kasganj-news-agr490815284","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.5 लाख परिवारों को दो माह मिलेगा निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.5 लाख परिवारों को दो माह मिलेगा निशुल्क राशन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संकट के चलते एक बार फिर से गरीब कल्याण योजना लागू कर दी गई है। इसके तहत जिले के 2.5 लाख गरीबों को मई एवं जून माह में निशुल्क राशन दिया जाएगा। शासन से मिले निर्देश के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गरीबों को योजना का लाभ देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शासन से पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारक 252734 कार्डधारकों को प्रति माह सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। केंद्रीय सरकार ने वर्ष 2020 में कोरोना संकट के चलते नियमित मिलने वाले राशन के अलावा नवंबर माह तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन का वितरण कराया।
कोरोना की दूसरी लहर के विकराल रूप लेने के बाद गरीबों के सामने एक बार फिर से रोजगार का संकट है। ऐसे में सरकार ने गरीबों को फिर से मई एवं जून माह में निशुल्क राशन देने की घोषणा की है। अब सभी कार्डधारकों को नियमित राशन के अलावा दो माह तक प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
पात्र गृहस्थी कार्ड 225190
पात्र गृहस्थी यूनिट 1006353
अंत्योदय कार्ड 37594
अत्योदय यूनिट 80922
कोरोना संकट के चलते मई एवं जून माह में नियमित राशन के अलावा पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड योजना के लाभार्थियों को दो माह निशुल्क राशन दिया जाएगा। माह की 20 तारीख से इसका वितरण होगा। -सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी