फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.36 lakh voters will cast their votes in the body elections

2.36 लाख मतदाता निकाय चुनाव में डालेंगे वोट

Wed, 02 Nov 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
2.36 lakh voters will cast their votes in the body elections
कासगंज। जिले की 10 निकायों में 236403 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार 33670 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। पिछले चुनाव से इस बार 15074 मतदाता सूची में बढ़ गए हैं। पुनीरक्षण के बाद जारी की गई सूची में मतदाताओं का नया डाटा सामने आया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव के समय जिले की 10 स्थानीय निकाय में 221329 मतदाता शामिल रहे। वर्ष 2022 में प्रस्तावित निकाय चुनाव के लिए 20 अक्तूबर तक पुनरीक्षण किया गया था। पुनरीक्षण के दौरान आवेदन करने वाले 33670 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कर लिए गए, जबकि 18596 मतदाताओं की मौत हो जाने या फिर जिले से बाहर जाकर बस जाने के कारण उनके नाम सूची से हटा दिए गए। सूची जारी हो जाने के बाद मतदाताओं को 7 नवंबर तक अपने नाम सूची में शामिल कराने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। मतदाता ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेेदन करके अपने नाम सूची में शामिल करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed