{"_id":"61a7be9ed97a9d68a2432cd7","slug":"2-10-lakh-farmer-s-data-locked-1500-disappeared-kasganj-news-agr5164900191","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.10 लाख किसानों का डाटा लॉक, 1500 लापताओं की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.10 लाख किसानों का डाटा लॉक, 1500 लापताओं की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले के दो लाख दस हजार किसानों के खातों में जल्द ही किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंच जाएगी। कृषि विभाग ने इन किसानों का डाटा लॉक कर दिया है। हालांाकि 1500 किसान ऐसे भी हैं जो लापता हैं। आवेदन में दिए गए पते पर इनका कोई ठिकाना नहीं मिला। ये किसान धनराशि पाने से वंचित रह जाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 6000 हजार रुपये सालाना, हर चार माह के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये की किस्त के रूप में किसानों के खातों में पहुंचते हैं। दिसंबर माह में किसानों के खातों में एक किस्त पहुंचने की संभावना है। इसके लिए शासन ने कृषि विभाग से किसानों का डाटा मांगा था। जिले में 2.10 लाख किसानों का डाटा तैयार है। जबकि 1500 किसानों के आवेदन ऐसे हैं जो फिलहाल पात्रता की श्रेणी से बाहर हैं। इन किसानों ने आवेदन तो कर दिए, पर दस्तावेजों की कमी या बताए गए पते पर ये किसान नहीं मिले हैं।
मनमानी पर लगे अंकुश
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण ले चुके किसानों को कई बैंक सम्मान निधि की धनराशि नहीं देती हैं। जबकि नियम है कि किसान सम्मान निधि की धनराशि पर रोक नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन
- किसान सम्मान निधि के लिए दो लाख दस हजार किसानों का डाटा लॉक किया गया है। जबकि 1500 किसान ऐसे हैं जो सर्वे के दौरान आवेदन में बताए गए पते पर नहीं मिले हैं। इसलिए इनका डाटा लॉक नहीं किया जा सकता। दिसंबर में सम्मान निधि मिलने की संभावना है। -सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी