{"_id":"625704673edbba173b4e7fe9","slug":"196-students-not-attained-univercity-examination-kasganj-news-agr5301860139","type":"story","status":"publish","title_hn":"196 परीक्षार्थी परीक्षा में रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय केंद्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ?
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में बुधवार को बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा दोनों पालियो में हुई। परीक्षा में पंजीकृत 3432 परीक्षार्थी में से 3236 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 196 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
पहली पाली में बीए की समाजशास्त्र की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में बीकॉम एवं बीएससी के परीक्षार्थियों की फूड एवं न्यूटेशन की परीक्षा हुई। केए महाविद्यालय में पहली पाली में पंजीकृत 189 में से 173 परीक्षार्थी एवं दूसरी पाली में 460 में से 429 ने परीक्षा दी। बच्चन सिंह कॉलेज कादरपुर में पहली पाली में 279 में से 269, दूसरी पाली में 279 में से 269 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। डॉ. आरएमएल डिग्री कॉलेज ढोलना में पहली पाली में 277 में से 258 दूसरी पाली में 503 में 482 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। श्रीमती गेंदा देवी महाविद्यालय बरबारा में पहली पाली में 22 में 18, दूसरी पाली में 96 में 85 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। कुुुसुमा देवी महाविद्यालय अमांपुर में 261 में 252 दूसरी पाली में 393 में 363 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र चैक करने एवं तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।