{"_id":"5cd30f53bdec22076d2047ae","slug":"191557335891-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरियल कंपनी के दो अफसरों पर गुरुग्राम में मुकद्दमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरियल कंपनी के दो अफसरों पर गुरुग्राम में मुकद्दमा
विज्ञापन
एसबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के घोटाले में ओरियल कंपनी ने अपने ही कुछ अफसरों को भी दोषी माना है। गुरुग्राम के अधिकारियों ने कासगंज की निगरानी कर रहे दो अधिकारियों के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज करा दिया है। गुरुग्राम पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।
ग्राहक सेवा केंद्र गोरहा के घोटाले की जांच में प्रशासन और बैंक दोनों ही जुटे हुए हैं। मामले में बैंक ने खाते खंगाले हैं। कुल 3935 खाते प्रकाश में आए हैं जो ग्राहक सेवा केंद्र पर खोले गए थे। इन खातों में बड़ा घालमेल हुआ। यह केंद्र ओरियल कंपनी का केंद्र था। मामले की जांच के लिए एलडीएम महेश प्रकाश, ओरियल कंपनी के गुरुग्राम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने दस्तावेज मांगे हालांकि अभी तक दस्तावेज नहीं मिले हैं, लेकिन ओरियल कंपनी के अफसरों ने जांच टीम को जानकारी दी है कि उन्होंने भी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। ओरियल कंपनी ने गुरुग्राम में कासगंज के क्षेत्रीय प्रबंधक सुधीर मिश्रा और ओमेंद्र सिंह के खिलाफ 2017 में मुकदमा दर्ज करा दिया है। यह दोनों ही अधिकारी ओरियल कंपनी के थे जो कासगंज के ग्राहक सेवा केंद्रों की निगरानी कर रहे थे। कंपनी ने माना है कि इन अधिकारियों ने ग्राहक सेवा केंद्र की मिली भगत से गड़बड़ी की थी और उपभोक्ताओं की शिकायत को भी नजर अंदाज कर रहे थे। गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिन भर एलडीएम कार्यालय पहुंचे खाताधारक
कासगंज। एलडीएम ने जांच आगे बढ़ाते हुए फोन करके खाता धारकों को कार्यालय पर बुलाया। तमाम खाता धारक कार्यालय पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। निर्धारित प्रारूप पर एलडीएम ने उपभोक्ताओं से बयान लिए हैं।
विज्ञापन
कंपनी के अफसरों ने बताया कि उन्होंने जिम्मेदार क्षेत्रीय प्रबंधकों पर गुरुग्राम में मुकद्दमा करा दिया है। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस भी जांच कर रहे है। खाता धारकों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए हैं। महेश प्रकाश एलडीएम
ग्राम पंचायत बार खाता धारकों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। गुरुवार को यह सूची जांच कमेटी को दे दी जाएगी। बैंक सभी सेवा केंद्रो की जांच कर रही है। आरके सिंह, प्रबंधक, एसबीआई ग्रामीण शाखा।
फोटो प्रेषित है।