फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पहले चरण में ईवीएम दिक्कत आने के बाद प्रशासन सतर्क

पहले चरण में ईवीएम दिक्कत आने के बाद प्रशासन सतर्क

Sat, 13 Apr 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण में ईवीएम दिक्कत आने के बाद प्रशासन सतर्क
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
एटा। पहले चरण में हुए मतदान में जगह-जगह ईवीएम खराब होने की सूचनाओं के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में होने वाले मतदान में इस अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही कार्मिकों को प्रयोग को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, पहले चरण में 11 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान जगह-जगह ईवीएम खराब होने के मामले सामने आए थे। साथ ही कई जगहों से मतदान बाधित होने की सूचनाएं मिली थीं। अब जिले में 18 अप्रैल को जलेसर विस क्षेत्र में मतदान होना है। मतदान के दौरान ईवीएम की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग का मानना है कि ईवीएम खराब होने की स्थिति महज 1.60 फीसदी बनती है। इसके लिए कार्मिकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान बार-बार कार्मिकों को ईवीएम प्रयोग कराया जा रहा है। साथ ही जिज्ञासा को पूछने के बारे में कहा जा रहा है। वहीं कार्मिकों की शंका के समाधान के लिए पोलिंग पार्टी की रवानगी के दौरान भी कैंप लगाया जाएगा। जहां मास्टर ट्रेनर अंतिम समय तक कार्मिकों की मदद करेंगे। साथ ही प्रयोग भी कराएंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने बताया कि ईवीएम खराब होने के अधिकतर मामले कार्मिकों के अधूरे ज्ञान के कारण होते हैं। इसके लिए कार्मिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बार-बार प्रयोग भी कराया जा रहा है। अगर कोई दिक्कत आती है, तो क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मा सौंपा गया है। वे कार्मिकों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed