{"_id":"5c66fd80bdec2273a83ba805","slug":"191550253440-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला: आक्रोशित लोगों ने कहा , पाक पर करो हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला: आक्रोशित लोगों ने कहा , पाक पर करो हमला
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हर आंख नम है और हर दिल में गम है। लोगों का गुस्सा आतंकियों की कायरना हरकत का जवाब देने के लिए आवाज बुलंद कर रहा है। देश के अमर सपूतों की शहादत पर गर्व है, लेकिन उनके बलिदान को अमर करने के लिए रहनुमाओं को झकझोरा जा रहा है। जिले भर में शुक्रवार को पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर आक्रोश नजर आया। कहीं पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया गया, तो कहीं कैंडल जलाकर देश के वीर सिपाहियों को नमन किया गया। सरकार से कार्रवाई की मांग करते नजर आए।
अधिवक्ता और व्यापारियों ने फूंका पाक का पुतला
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर व्यापारियों और अधिवक्ताओं में खासा आक्रोश नजर आया। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कचहरी चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बार अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, बार महासचिव उदयवीर वर्मा, अमित जौहरी, रेशपाल सिंह, राकेश यादव रहे।
वहीं उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने घंटाघर चौराहे पर पाक का पुतला फूंका। साथ ही सरकार से जवाबी कार्रवाई किए जाने की मांग की। नगर अध्यक्ष अतुल राठी, नगर मंत्री डेविड जैन, कैलाश जैन, संजू जैन, असद सिद्दीकी, गणेश वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, अनवार खान, चेतन वार्ष्णेय, दिलशाद, चंद्रपाल वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने माया पैलेस चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह, निशा चौहान, विनीता सिंह, गीता, सरोज देवी, रेखा गुप्ता, सीमा रहीं।
स्कूलों में हुई श्रद्धांजलि सभाएं
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए जिलेभर के स्कूलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहर के कृष्णा किड्स स्कूल में बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजीव बंसल, रूबी बंसल, संजीव गुप्ता, दीप्ति अग्रवाल, दिव्या शर्मा, मेघा भारद्वाज मौजूद रहीं। ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। आदित्य परिहार, पुष्प लता तोमर, मीनू, मदन मौजूद रहे। वहीं रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीद सैनिकों को याद किया गया। शिकोहाबाद रोड स्थित एमजी इंटर नेशनल स्कूल में भी बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। वहीं डा. लोकमन दास पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य विजय गौर के निर्देशन में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसौली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य आशीष जैन, शिक्षक मुनेश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विद्या मंदिर से निकला पथ संचलन
पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर रेलवे रोड सरस्वती विद्या मंदिर से पथ संचलन निकाला गया। विद्यार्थियों ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। पथ संचलन रेलवे रोड से शुरू होकर जीटी रोड, कचहरी रोड होते हुए कलक्ट्रेट पर संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रबंधक वीरेंद्र वाष्र्णेय, प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी, प्रेमचंद्र, डा. अरुण राजौरिया, संजीव कुमार समेत तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।