फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घने कोहरे से फिर यातायात प्रभावित, रेंगने को मजबूर हुई ट्रेनें

घने कोहरे से फिर यातायात प्रभावित, रेंगने को मजबूर हुई ट्रेनें

Sun, 03 Feb 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे से फिर यातायात प्रभावित, रेंगने को मजबूर हुई  ट्रेनें
टूंडला। रविवार को कोहरे ने एक बार फिर यातायात पर खासा असर डाला। कोहरे ने हाईवे पर वाहन एवं पटरियों पर दौड़ती ट्रेनों को रेंगने पर मजबूर कर दिया। घने कोहरे के चलते ट्रेनें दो से सात घंटे देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने पर रेलयात्रियों को सर्दी के इस मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


देरी से आए कोहरे ने पिछले दिनों ट्रेनों को 10 से 11 घंटे लेट कर दिया था। उसके बाद मौसम खुला तो ट्रेनें अपने समय पर दौड़ने लगी थी, किंतु शनिवार से एक बार फिर कोहरे ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। रविवार सुबह से पड़े घने कोहरे के चलते हाइवे पर वाहन एक के पीछे एक रैंगते नजर आए। वहीं कोहरे ने ट्रेनों पर भी ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन


सबसे अधिक हावड़ा-दिल्ली रेलखंड पर कानपुर की ओर टूंडला आने वाली ट्रेनों पर दिखाई दिया। इस रूट पर ट्रेनें दो से सात घंटे देरी से चल रही थीं। वहीं दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से चल रहीं थी। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के चलते रेल अधिकारियों ने रेल चालकों को ट्रेनें फॉग स्पीड में ही चलाने के निर्देश दिए। इसके चलते 100 से 120 की स्पीड में चलने वाली ट्रेनें भी 60 किमी प्रति घंटे से दौड़ती नजर आयीं। ट्रेनों के इंतजार में रेलयात्री स्टेशनों पर बैठे रहे। उन्हें गलन भरी इस सर्दी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली की ओर जाने वाली लेट ट्रेनें
- भुवनेश्वर-नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-6 घंटे
- डिब्रूगढ़-नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-छह घंटे
- रांची-नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-साढ़े छह घंटे
- मगध एक्सप्रेस-सात घंटे
- पूर्वा एक्सप्रेस- चार घंटे
- वैशाली एक्सप्रेस- दो घंटे
कानपुर की ओर जाने वाली लेट ट्रेनें
- मूरी एक्सप्रेस-चार घंटे
-कालका मेल-दो घंटे
- जोगबनी एक्सप्रेस-दो घंटे
- महानंदा एक्सप्रेस-दो घंटे
- नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस-दो घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed