फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   चेयरमैन ने अधूरी सड़क का नहीं किया लोकार्पण, ठेकेदार को आड़े हाथ लिया

चेयरमैन ने अधूरी सड़क का नहीं किया लोकार्पण, ठेकेदार को आड़े हाथ लिया

Sat, 19 Jan 2019 06:49 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन ने अधूरी सड़क का नहीं किया लोकार्पण, ठेकेदार को आड़े हाथ लिया
सड़क निर्माण का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया नहीं और लोकार्पण के लिए चेयरमैन को आमंत्रण दे दिया। चेयरमैन जब लोकार्पण करने पहुंची तो पहले उन्होंने सड़क की पड़ताल की। इस दौरान जब उन्हें अधूरी सड़क मिली तो उन्होंने न केवल सड़क के लोकार्पण कार्य को स्थगित कर दिया, बल्कि सड़क निर्माण में अनियमितता पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


मामला नगर के वार्ड नंबर एक नगला पजाबा का है। यहां 150 मीटर लंबी गली पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने शनिवार को पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी को लोकार्पण के लिए आमंत्रित कर दिया। जब पालिकाध्यक्ष अपने पति लक्ष्मण गुप्ता के साथ सड़क का लोकार्पण करने पहुंची तो उन्होंने सड़क की हालत जाननी चाही।
विज्ञापन



यहां सड़क देखने के बाद निर्माण में कई स्थानों पर खामियां मिलीं। इसके अतिरिक्त नालियों के निर्माण भी नहीं कराया गया था। पालिकाध्यक्ष ने इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले निर्माण कार्य मानक के अनुसार पूरा किया जाए। इसके बाद वे इस सड़क का लोकार्पण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोग हुए गदगद
मैनपुरी। लोकार्पण करने पहुंची चेयरमैन ने जब अधूरी सड़क देखी तो मोहल्ले के लोगों से भी कहा कि उन लोगों ने इसका विरोध क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि ये सड़क आपकी है। इस पर जो भी कमी होगी उससे दिक्कत आपको होगी। चेयरमैन की इस कार्यशैली की वार्ड के लोगों ने प्रशंसा की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed