फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल परिसर से पशुओं को निकालने पहुंचे एसडीएम और पुलिस टीम पर पथराव

स्कूल परिसर से पशुओं को निकालने पहुंचे एसडीएम और पुलिस टीम पर पथराव

Mon, 31 Dec 2018 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्कूल परिसर से पशुओं को निकालने पहुंचे एसडीएम और पुलिस टीम पर  पथराव

विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद । नसीरपुर के गांव हरगनपुर स्थित परिषदीय स्कूल परिसर में सोमवार को ग्रामीणों ने सैकड़ों पशुओं को भरकर बाहर से मुख्य गेट का ताला लगा दिया।

पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने स्कूल गेट पर लगे ताले को तुड़वा कर जैसे ही पशुओं को बाहर निकालना शुरू किया, तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद पथराव कर दिया। पथराव होता देख एसडीएम का ब्लड प्रेशर बढ़ गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। बाद में मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा रविवार को जिले के चार स्कूलों में गांव वालों ने पशुओं को भर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने जैसे-तैसे स्कूल परिसर खाली कराए। सोमवार को स्कूल खुलता उससे पहले थाना नसीरपुर के गांव हरगनपुर में परिषदीय स्कूल परिसर में सैकड़ों पशु भर दिए गए। ग्रामीणों ने रात में ही स्कूल परिसर में पशुओं को भर दिया था और स्कूल के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया।

सोमवार को स्कूल पहुंचे अध्यापकों ने देखा तो हैरान रह गए। बच्चे भी स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों ने गांव में ही एक मकान के चबूतरे पर बच्चों को बैठा दिया। शिक्षकों ने थाने पर स्थिति की जानकारी दी। मौके पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह और थाना प्रभारी नसीरपुर मुनीष चंद्र पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे।

एसडीएम के निर्देश पर पुलिसकर्मी ने ईंट से स्कूल के गेट पर लगा ताला तोड़ दिया। पुलिस र्मियों ने स्कूल परिसर से जैसे ही पशुओं को बाहर निकालना शुरू किया गांव वालों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। खुद को भीड़ से घिरा देख एसडीएम का ब्लड प्रेशर बढ़ गया।

साथी कर्मचारियों ने उन्हें संभाला। तब तक सीओ संजय रेड्डी के साथ अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस फोर्स ने बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ दिया।


गुस्साई भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके। पथराव में एसडीएम की गाड़ी का शीशा टूट गया। घटना के बाद हरगनपुर और छैछापुर चौराहे का बाजार बंद हो गया। पुलिस ने पशुओं को मुक्त करा कर स्कूल परिसर को खाली करा दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed