फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन के लिए लिखित रिपोर्ट तलब की

शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन के लिए लिखित रिपोर्ट तलब की

Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन के लिए लिखित रिपोर्ट तलब  की
मैनपुरी। फर्जी शिक्षकों को लेकर इस बार बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर है। इस बार नई तैनाती वाले शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी से लिखित रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही शिक्षकों का वेतन जारी करने के लिए हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में हुई 41 हजार शिक्षक भर्ती में जिले में भी 564 शिक्षकों की तैनाती हुई थी। इनमें से 561 शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती भी मिल चुकी है।

इसके बाद अब विभाग इन शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन कर रहा है। इस बार केवल ऑनलाइन सत्यापन से ही काम नहीं चलेगा, विभाग प्रमाणपत्र जारी करने वाली अथॉरिटी को पत्र भेजकर लिखित में अभिलेखों का सत्यापन करा रहा है। इसके चलते शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित होने के बाद अब परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को भेजे गए हैं। इसके लिए सूची व अभिलेख भेजकर उनकी सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। पहले कई बार ऑनलाइन सत्यापन के बाद भी अभिलेख फर्जी मिल चुके हैं, इसलिए विभाग कोई गलती नहीं करना चाहता है। जब तक सभी अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो जाता है तो तब तक शिक्षकों को वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


31 शिक्षक मिले थे फर्जी
दो साल पहले तत्कालीन बीएसए रामकरन यादव ने शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कराई थी। इसमें 31 शिक्षकों के टेट प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। इन सभी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार फर्जीवाड़े सामने आते रहे हैं। बीएड फर्जीवाड़े में भी 81 शिक्षक सामने आए थे, हालांकि अब तक इन शिक्षकों को बर्खास्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2010 के बाद की भर्तियों की चल रही है जांच
शिक्षक भर्तियों में फर्जीवाड़े की जांच अभी थमी नहीं है। शासन के निर्देश के बाद जिले में 2010 के बाद हुई सभी शिक्षक भर्तियों की जांच चल रही है। इसमें दो हजार से अधिक शिक्षक जांच के दायरे में हैं। हाल ही में बीएसए ने सभी शिक्षकों के अभिलेख एकत्रित कर जांच के लिए जिलाधिकारी को भेजे थे। हालांकि अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। इस जांच में भी कई शिक्षक फर्जी हो सकते हैं।

शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन में कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। जब तक सत्यापन नहीं हो जाते हैं, तब तक शिक्षकों को वेतन जारी करने की अनुमति नहीं है।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए, मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed