{"_id":"5bdc8a31bdec22696c1d1f5c","slug":"191541179953-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने बाइक सवार से 80 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवकों ने बाइक सवार से 80 हजार लूटे
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव(मथुरा)। सुरीर के नौहझील-राया मार्ग पर हरनौल मोड़ के पास कार सवार युवकों ने बाइक सवार से मारपीट कर 80 हजार की नकदी और बाइक लूट ली। बाइक सवार गांव भदौरे से लौट रहा था। वहीं, सुरीर पुलिस की मानें तो मामला मारपीट का है, लूट की कोई वारदात नहीं हुई।
कोतवाली सुरीर के गांव डडीसरा निवासी वकील पुत्र मंगतू गांव भदौरे से अपने गांव लौट रहा था। गुरुवार की रात वह नौहझील-राया मार्ग पर हरनौल मोड़ के पास पहुंचा ही था कि कार सवारों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए युवक से 80 हजार रुपये और बाइक लूटकर भाग खड़े हुए।
युवक ने पुलिस को गांव कराहरी के युवकों का नाम बताया। पुलिस मामले की जानकारी में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि गांव भदौरे में शराब के चलते युवक का झगड़ा हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बावजूद मामले की जांच की जा रही है। अगर घटना जांच में सही पाई जाएगी तो मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।