{"_id":"5bd31ac1bdec22698e6eb1fc","slug":"191540561601-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी जी के तीर्थस्थल बरसाना में बीयर ही बीयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी जी के तीर्थस्थल बरसाना में बीयर ही बीयर
Updated Fri, 26 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
योगी जी के तीर्थस्थल बरसाना में बीयर ही बीयर
बरसाना को कागजों में तीर्थस्थल घोषित करना शर्मनाक: तेजप्रताप यादव
वृषभानु कुंड में पड़ी मिली बीयर की कैन
अमर उजाला ब्यूरो
बरसाना (मथुरा)। भाजपा की योगी सरकार द्वारा बरसाना को जब तीर्थस्थल घोषित किया था, तब शासन द्वारा घोषणा की गई थी कि बरसाना में अब शराब, अंडे, मांस की बिक्री व इनका सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, मगर सरकार के इस दावे की पोल तब खुली जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव बरसाना वृषभानु कुंड के दर्शन करने पहुंचे। जैसे ही वे कुंड के घाटों पर पहुंचे, कुंड सहित चारों तरफ बीयर की केन देख प्रदेश सरकार पर बिफर पड़े।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि क्या यही अच्छे दिन हैं? एक तरफ सरकार ने बरसाना को तीर्थस्थल घोषित कर दिया है, वहीं खुलेआम पौराणिक कुंड के घाटों पर बैठकर लोगों को नशा करना सरकार के लचीलेपन के रवैये को दर्शाता है। ऐसा लगता है कि ब्रजवासियों से वोट बटोरने के लिए ही सरकार ने बरसाना को कागजी खानापूर्ति के लिए तीर्थस्थल घोषित किया है। पौराणिक कुंड पर यह सब देख कर मन दुखी हुआ। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। इसके बाद तेजप्रताप यादव ने मान मंदिर पहुंच कर रमेश बाबा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा उनके साथ थे।