{"_id":"5bc62d20bdec2269960baac1","slug":"191539714336-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक नियम सेवा में आएंगे देशी-विदेशी भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक नियम सेवा में आएंगे देशी-विदेशी भक्त
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। कार्तिक नियम सेवा को लेकर गिरिराज तलहटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गौड़ीय वेदांत समिति की ओर से गिरधारी गौड़ीय मठ के कृष्ण-बलराम मंदिर में आयोजन शुरू हो गए हैं। कार्तिक नियम सेवा में देशी-विदेशी भक्त ब्रज के लीला स्थलों का दर्शन करेंगे।
गिरधारी गौड़ीय मठ के विमल महाराज ने बताया कि कार्तिक नियम सेवा में ब्रज प्रवास सबसे पुण्यप्रद होता है। गिरिराज जी की तलहटी में कार्तिक माह में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। गिरिराज पूजा महोत्सव में देशी-विदेशी भक्तों के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है। भक्त परिक्रमा के अलावा ग्वाल पोखरा, गांठौली के गुलाल कुंड, पूंछरी के अप्सरा कुंड आदि के दर्शन करेंगे।
कार्तिक नियम सेवा में भक्त मानसी गंगा में भोर प्रात: चार बजे स्नान करेंगे। एक माह तक चलने वाले कार्तिक नियम सेवा के लिए तैयारी हो गई हैं। उधर दूसरी ओर कार्तिक नियम सेवा के चलते गेस्ट हाउसों की बुकिंग फुल हो गई है। मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। चकलेश्वर के राधा-श्याम सुंदर मंदिर, चेतन महाप्रभु, तीन कौड़ी आश्रम, नया मंदिर आदि में उत्सव की तैयारियां चल रही हैं।