{"_id":"5b6f27e84f1c1bf1258b4715","slug":"191534011368-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बैड पर मिली महिला की लाश, ससुरालीजन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बैड पर मिली महिला की लाश, ससुरालीजन फरार
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शनिवार सुबह खेड़ा मोहल्ले में तीसरी मंजिल पर कमरे में बैड पर पड़ी महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
जसराना थाना के गांव मस्तपुर निवासी अतुल कुमार पुत्र अधेश अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के साथ मोहल्ला खेड़ा में रहते है। अतुल मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पत्नी रीना और बेटी रितिका (6), और कन्हैया (4) के साथ रहता है। शनिवार सुबह रीना का शव कमरे में बैड पर मिला। उसके पैर मुड़े थे। गले में फंदे के निशान थे। शरीर में नीले निशान पड़े थे। कमरे में चूड़ियां टूटी पड़ी थी। सुबह जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार की महिलाओं की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतका के चाचा रवीश कुमार निवासी राजा का ताल थाना टूंडला ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में कहा है कि भतीजी की शादी आठ साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपए मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने उसकी भतीजी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। शुक्रवार रात मृतका के पति अतुल, जेठ, जिठानी, सास और ससुर ने गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने कहा तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।