फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   थाने के निरीक्षण में मिली लापरवाही, मुंशी लाइन हाजिर

थाने के निरीक्षण में मिली लापरवाही, मुंशी लाइन हाजिर

Mon, 16 Jul 2018 07:56 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
थाने के निरीक्षण में मिली लापरवाही, मुंशी लाइन  हाजिर
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने रविवार देर रात थाना उत्तर और रसूलपुर का औचक निरीक्षण किया। थाना उत्तर में लापरवाही बरतने पर कांस्टेबिल सुनील कुमार को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। साथ ही थाना प्रांगण की साफ सफाई के निर्देश दिए। थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों की सूची बनाने को कहा।
विज्ञापन


एसएसपी ने हवालात व कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ रजिस्टर संख्या चार आठ मालखाना रजिस्टर, एचएस ,एक्टिव लिस्ट, समाधान दिवस के रजिस्टर, तहसील समाधान रजिस्टर की जांच पड़ताल की। थाना उत्तर का निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर कांस्टेबिल सुनील कुमार को लाइन हाजिर किया। थानों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने के कारण एसएचओ उत्तर, रसूलपुर को भी व्यवस्थाओं में सुधार करने की चेतावनी दी। एसएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि बिना वजह किसी को थाने पर नहीं बिठाया जाएगा। थानों पर काफी समय से लावारिस वाहनों को नीलामी की सूची भेजने को कहा।
विज्ञापन


एसएचओ से साफ कहा कि थाने में आने वाली जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें। उनकी समस्या को सुनकर मौके पर जाकर उसका तत्काल निस्तारण भी कराएं। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दें। एसएसपी ने थाना रामगढ़ के बाहर दुकानों पर बैठे दिखाई दिए संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी कराई। यूपी 100 के वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed