{"_id":"5b44ea754f1c1bc3248b57a2","slug":"191531243125-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर लगाया पांच घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर लगाया पांच घंटे जाम
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
शव रखकर लगाया पांच घंटे जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। फर्रुखाबाद कायमगंज में हुए हादसे में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों ने अलीगंज कायमगंज मार्ग पर पांच घंटे तक जाम लगाया। जाम लगाने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे वाले ट्रैक्टर को कायमगंज पुलिस ने छोड़ दिया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने शव को फर्रुखाबाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव पंचापुर निवासी दुर्गेश (25) पुत्र राधेश्याम एक माह पहले फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे में घायल हो गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों को पता चला कि कायमगंज पुलिस ने हादसे वाले ट्रैक्टर को थाने से छोड़ दिया। इसी बात को लेकर परिजनों में आक्रोश पनप गया और उन्होंने अलीगंज कायमगंज मार्ग पर शव को रख जाम लगा दिया। इसकी जानकारी जब अलीगंज पुलिस को हुई तो थाना पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी अलीगंज अजय भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देते हुए शव को हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और वाहनों को नहीं निकलने दिया। इसके बाद अलीगंज सर्किल के साथ ही फर्रुखाबाद जिले की भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे दोनों जिले के अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शव को पोस्टमार्टम कराने और ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर मार्ग से करीब पांच घंटे बाद जाम को हटवाया। साथ ही मौके पर पहुंची फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पांच घंटे तक जाम रहने के कारण दोनो तरफ मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। जिन्हें पुलिस ने हटवाते हुए यातायात सुचारु कराया।