फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   डेढ़ लाख पशुओं को लगाया गया टीका

डेढ़ लाख पशुओं को लगाया गया टीका

Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख पशुओं को लगाया गया  टीका
cow
एटा। सरकार द्वारा पशुधन को सुरक्षित व रोग मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अंत्योदय मिशन के तहत किया गया टीकाकरण सफल रहा है। पशुधन किसान का एक मात्र ऐसा धन है जिसके बल बूते आर्थिक स्थित मजबूत होती है, जिसको शासन पूरी तरह से स्वस्थ्य रखना चाहता है।
विज्ञापन

पशु एवं चिकित्सा विभाग द्वारा मई से अंत्योदय मिशन के माध्यम से जिले भर में पशुओं का टीकाकरण शुरू कराया गया था। सभी ब्लॉकों में 1.5 लाख पशुओं को टीकाकरण कराकर बरसात से पूर्व ही सुरक्षित करने के प्रयास किए। मगर पशुओं में खुरपका व मुंह पका की बीमारी को मद्देनजर रखते हुए 80 हजार वैक्सीन की विभाग ने मांग की है। बरसात में यह रोग पशुओं के अंदर ज्यादा पनपता है, इसलिए विभाग ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। गलाघूंटों रोग भी बरसात के मौसम में पशुओं में फैलने की संभावनाएं रहती हैं।
विज्ञापन

जिले में डेढ़ लाख पशुओं का टीकाकरण कराकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई गई। वैक्सीन की कमी को देखते हुए 80 हजार की मांग की गई है। जिसमें भेंड बकरी के लिए 30 हजार पीपीएस वैक्सीन अलग से मंगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. केपी सिंह, पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed