{"_id":"5b3d10724f1c1b93288b48ea","slug":"191530728562-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम पर नहीं है मच्छरों की रोकथाम के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम पर नहीं है मच्छरों की रोकथाम के इंतजाम
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
डैमो
फिरोजाबाद। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने अभी तक मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। निगम स्टोर में कीटनाशक दवा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है।
नगर निगम बनने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन आज भी तमाम क्षेत्र ऐसे हैं जहां गंदगी व जलभराव के चलते जनता नारकीय हालात से जूझ रही है। शहर की नई आबादी एवं 13 ग्रामसभा में सैकड़ों की संख्या में खाली प्लांटों में गंदगी के ढेर लगे हैं।
जलनिकासी का इंतजाम न होने के कारण महीनों से गंदा पानी भरा हुआ है। नाले-नालियां चौक पड़े हैं। बरसात के मौसम में गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, यही मच्छर शहर की जनता को बीमारियां परोस रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा मच्छरों की रोकथाम के लिए हर साल कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाता था, परंतु इस साल ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। यहां तक कि निगम के स्टोर में पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक दवा तक नहीं है।
क्या कहते हैं अफसर
‘वार्ड में सुपरवाइजरों के माध्यम से फॉगिंग कराई जा रही है। जहां प्लॉटों में पानी भरा हुआ है, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है, ऐसे प्लॉट स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अब तक दस प्लॉट वालों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं।’
दलवीर सिंह, जोनल सेनेटरी आफीसर