{"_id":"5b3669c94f1c1bf26e8baa5c","slug":"191530292681-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित के घर में घुसकर फायरिंग-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित के घर में घुसकर फायरिंग-पथराव
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ग्राम तिलसई कला में दलित के घर में घुसकर पथराव और फायरिंग की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विगत 11 मई को जंगाली प्रसाद पुत्र दुर्ग प्रसाद के घर में गांव का ही निवासी कदीर अपने चार अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर घुस आया। आरोपियों ने जंगाली के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने फायर करते हुए पथराव कर दिया। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।