{"_id":"5b27e0f14f1c1ba96e8b8b37","slug":"191529340145-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने ईंट से प्रहार कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने ईंट से प्रहार कर की हत्या
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
एटा। शराब पिलाने के बाद दोस्त की सिर में ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को बंद पेट्रोल पंप के कमरे में छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारोपी को पकड़ लिया।
हाथरस थाना सिकंदराराऊ के गांव भिसी मिर्जापुर निवासी राजू (26) पुत्र चरन सिंह गांव के ही अपने दोस्त विजय पुत्र रमेश के साथ रविवार दोपहर को घर से निकला था। इसके बाद दोनो ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों भदवास स्थित बंद पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद विजय ने ईंट से प्रहार कर राजू की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी विजय राजू के शव को बंद कमरे में छोड़कर फरार हो गया।
काफी देर तक राजू के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के भाई विनोद ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
--------