{"_id":"5b1fd26f4f1c1bb06e8b79eb","slug":"191528812143-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, दो घायल
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह(मथुरा)। फरह के रैपुराजाट के पास डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हुई कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। कार सवार तीनों युवक मथुरा से आगरा लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, फरह हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसे ट्रक के चालक की मौत हो गई। ट्रक बनारस से हरियाणा जा रहा था।
आगरा के नगला पदी निवासी रोहित यादव (25) पुत्र रघुवीर यादव अपने दोस्त मुकेश पुत्र बंशी और सुरेंद्र पुत्र बलवीर के साथ कार से मथुरा से आगरा लौट रहे थे। मंगलवार की सुबह कार थाना फरह के रैपुराजाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार रोहित की मौके पर मौत हो गई,
जबकि मुकेश और सुरेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, रायबरेली के चंद्रिका निवासी सुनील (45) पुत्र शत्रुघ्न सिंह ट्रक चालक था। वह बनारस से हरियाणा जाने को ट्रक लेकर फरह पहुंचा ही था कि आगे चल ट्रक में घुस गया। मौके पर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।