फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कर्नाटक में जीत पर हर्षाए कांग्रेसी

कर्नाटक में जीत पर हर्षाए कांग्रेसी

Sat, 19 May 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में जीत पर हर्षाए कांग्रेसी
कर्नाटक में जीत पर हर्षाए कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
एटा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत दर्ज नहीं कर पाने के बाद कांग्रेस ने जीत पर हर्ष व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस कार्यालय पर आहूत बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने अलोकतांत्रिक तरीके से सत्तासीन होने का कृत्य किया था। इस दौरान राम कुमार सक्सेना, समीउद्दीन, प्रेमपाल सम्राट, इब्राहिम अली, सुखवीर सिंह, नीरज यादव, पूरन सिंह, रमेश चंद्र, अभिलाख सिंह मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की हार पर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि विधायकों ने भाजपा के षड्यंत्र में न फंसकर लोकतंत्र की रक्षा की है। इस मौके पर मिठई खिलाकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर एकेश लोधी, अनिल सोलंकी, भगवान स्वरूप प्रजापति, प्रमोद महाजन, रामपाल यादव, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा को मिली मात से कांग्रेस में हर्ष
कासगंज। कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पहले मुख्यमंत्री येदुरप्पा द्वारा इस्तीफा देने और कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होने से कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा नेताओं के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। भाजपा शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस भाजपा के अलोकतांत्रिक कार्यों का लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना बहुमत येदुरप्पा की सरकार बनाने की भाजपा ने कोशिश की लेकिन उनके मंसूबे साफ नहीं हो सके। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजवीर सिंह राना एवं सतयप्रकाश गुप्ता ने भी भाजपा पर असंवैधानिक रूप से सरकार गठन करने के आरोप लगाते हुए कहा कि बिना बहुमत के सरकार गठित नहीं की जा सकती है। अब कर्नाटक में जेडीएम एवं कांग्रेस गठबंधन की सरकार गठित होने का मार्ग प्रशस्त होने पर उन्होंने हर्ष जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता कबीर प्रताप, राजवीर सिंह, राजकपूर वाल्मीकि, श्यामबाबू चंचल, विजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed