{"_id":"5aeb08584f1c1b6e098b7bb4","slug":"191525352536-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित कालेजों पर चलेगा प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के संचालित कालेजों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
Updated Thu, 03 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों पर डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम चरण में जनपद के 20 कालेजों की सूची कार्रवाई के लिए डीएम को भेज दी गई है। बिना मान्यता के कालेज संचालित करने वाले संचालकों के विरुद्ध एफआईआर कराने का भी निर्णय लिया गया है। शासन ने बिना मान्यता के कालेज संचालित करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने डीआईओएस को निर्देश दिए थे कि वे बिना मान्यता के संचालित कालेजों की सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराएं। डीआईओएस जीएस राजपूत ने प्रथम चरण में जनपद के 20 कालेजों की सूची जिलाधिकारी को भेजी है। इन कालेजों में वे कालेज शामिल हैं जिनके पास हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मान्यता नहीं है और वे कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। एक कालेज ऐसा भी है जिसके पास केवल 10वीं तक की मान्यता है और 12वीं की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
इन स्कूलों के नाम शासन को भेजे हैं। स्वामी भजनानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीलपुरखास बेवर, आईके पब्लिक स्कूल कूंड़ी बेवर, एचएल पब्लिक स्कूल गुलालपुर रोड कुसमरा, पीजी मेमोरियल कालेज आनंदपुर, मधुकरपुर कुसमरा, आनारा देवी पब्लिक स्कूल लहरा, जनता जूनियर हाईस्कूल लहरा, आदर्श जूनियर हाईस्कूल हन्नूखेड़ा, ज्योंती पब्लिक स्कूल मेरापुर छदामी बेवर, बीएमएसडी इंटर कालेज बागपुर बेवर, विद्या ग्लोबल एकेडमी नगला गहियर जागीर, बीआरके पब्लिक स्कूल पूरनपुर मैनपुरी, मां भारती पब्लिक स्कूल खरेंड रोड दिहुली, सेंट एनडी नेशनल आवसीय विद्यालय बाईपास गढिय़ा चौराहा करहल, बालाजी ग्लोबल एकेडमी बालाजीपुरम मैनपुरी, राष्ट्रीय विद्या मंदिर कल्यानपुर कुरावली, कायम सिंह इंटर कालेज हीरापुर कुसमरा, पाठक शिक्षा निकेतन इंटर कालेज नुनारी रोड कुसमरा, एसएल पब्लिक स्कूल बसैत आदि के पास माध्यमिक शिक्षा की मान्यता नहीं है। जबकि बीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर किशनी के पास हाईस्कूल की मान्यता है यहां इंटर की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित हो रही हैं।