फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डेक धीमा नहीं किया तो किशोर को मारी गोली

डेक धीमा नहीं किया तो किशोर को मारी गोली

Sun, 22 Apr 2018 08:19 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
डेक धीमा नहीं किया तो किशोर को मारी गोली
गोली - फोटो : डैमो
बलदेव(मथुरा)। बलदेव के सरकंड खेड़ा में रविवार की दोपहर परचून की दुकान पर बैठे किशोर को एक युवक ने गोली मार दी। सीधे कंधे में लगी गोली से लहूलुहान हुए किशोर को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। दुकान में बज रहे डेक की आवाज को धीमी करने को लेकर युवक और किशोर में विवाद हुआ था। बलदेव पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है।
विज्ञापन


थाना बलदेव के नगला मोहन निवासी विजयपाल गांव सरकंड खेड़ा में परचून की दुकान करते हैं। उनके साथ उनका बेटा पुष्पेंद्र (16) भी दुकान पर बैठता है। रविवार को पुष्पेंद्र अपनी दुकान में डेक बजा रहा था, तभी सरकंड खेड़ा के युवक ने किशोर से डेक की धीमी आवाज करने को कहा।
विज्ञापन


इस पर युवक और दुकानदार किशोर के मध्य विवाद शुरू हो गया। दोनों तरफ से गाली-गलौज होने लगी। इसी बीच युवक ने किशोर पर तमंचे से गोली दाग दी। गोली किशोर के सीधे कंधे में लगी तो वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक सरकंड खेड़ा निवासी गीतम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे एक तमंचा बरामद किया गया है। किशोर के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed