{"_id":"5ad34d4a4f1c1b6e098b4a8f","slug":"191523797322-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा : तीन हजार लोग दो जगहों से ले रहे थे राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा : तीन हजार लोग दो जगहों से ले रहे थे राशन
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में वर्ष 2017-18 में तीन हजार राशन कार्ड धारक ऐसे पाए गए जो फर्जी तरीके से दो जगहों से राशन का लाभ ले रहे थे। विभगा ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर एक जगह से राशन कार्ड को निरस्त कर दिया है। शासन की ओर से आम लोगों को सस्ती दर पर गेहूं, चावल और केरोसिन उपलब्ध कराया जाता है। जिले में तीन हजार लोगों ने दो जगह से राशन कार्ड बनवा रखे थे।
वहीं शहरी क्षेत्र में भी दूसरे राशन कार्ड से लाभ ले रहे थे। विभाग के द्वारा ऑनलाइन आंकड़ों को जांचा गया तो हकीकत खुलकर सामने आई। विभाग ने ऐसे लोगो का एक जगह से राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। वहीं कुछ लोग मौके पर की गई जांच में ऐसे भी मिले। जो जिला छोड़कर बाहर रहने लगे थे। लेकिन इसके बाद भी राशन कार्ड का लाभ उठा रहे थे। सर्वे के बाद विभाग ने इनका राशन कार्ड भी निरस्त कर दिया है।