{"_id":"5aaea1234f1c1b01768b5fba","slug":"191521393955-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरी का किंग बनने का था मुठभेड़ में मारे गए राजकुमार का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरी का किंग बनने का था मुठभेड़ में मारे गए राजकुमार का सपना
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gun Point
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। ग्रामीणों के साथ मुठभेड़ में मारे गए राजकुमार की गुंडागर्दी से आसपास के गांव के लोग दहशत में रहते थे। वह खुद को कटरी किंग मानने और बताने लगा था। वह लोगों से रंगदारी के लिए धमकी देता था और इनकार पर जानलेवा हमला भी करता था। राजकुमार हत्या की वारदातों को भी अंजाम दे चुका है। वह हत्या के बाद शव को फंदे से पेड़ पर लटका देता था या कुएं में डाल देता था।
शातिर राजकुमार की आपराधिक प्रवृति के कारण उसके अन्य भाई भी अपने गांव नौगवां को छोड़कर चले गए। नौगवां गांव के लोग भी उसकी गुंडागर्दी और मनमानी से बेहद तंग थे। आजिज आकर धीरे-धीरे लोग उसका विरोध करने लगे थे। पुलिस ने बताया कि शातिर राजकुमार पर हत्या का पहला मामला 2011 में दर्ज हुआ। इसके बाद 2016 में वह अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
2017 में अवैध असलाह के साथ भी उसे दबोचा गया। पिछले साल उसने एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला किया। वर्ष 2018 में उसने वसंत पुत्र नौकम सिंह की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन
उसने दो वर्ष पहले महेश चंद्र की हत्या करके शव कुएं में डाल दिया। इस मामले में उसके दामाद राकेश कुमार ने मामला दर्ज कराया। वहीं चौथ मांगने व जान से मारने की धमकी देने पर नगला बलदेव के रामचंद्र ने मामला दर्ज कराया। पूर्व प्रधान सत्यपाल पर भी राजकुमार हमला कर चुका है। यह जानलेवा हमले का मामला भी पटियाली में दर्ज है। कुछ समय पूर्व ही वह जमानत पर रिहा होकर पहुंचा और फिर से अपराध करने लगा। रविवार को उसका अंत हो गया।