{"_id":"5aa67a554f1c1b4d0a8b4736","slug":"191520859733-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों की होगी जांच
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों की जांच कराई जाएगी। यह जांच ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक गांव में कराई जाएगी। इससे अपात्रों को सूची से बाहर किया जा सके। इस दौरान पात्र विधवा महिलाओं का डाटाबेस में मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, फोटो, एकाउंट नंबर भी फीड किया जाएगा।
सरकार की ओर से विधवा महिलाओं को मदद के तौर पर 500 रुपये महीना धनराशि की सहायता दी जाती है। यह धनराशि साल में दो बार लाभार्थी के खाते में डाल दी जाती है लेकिन योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिले में विधवा पेंशन लाभार्थियों की जांच कराने का कार्य शुरू किया जा चुका है। इससे अपात्र लोगों को चिह्नित किया जा सके। जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि जांच गांव स्तर पर कराई जाएगी। ग्राम पंचायत अधिकारी गांव-गांव जाकर पात्रों की जांच करेंगे।
फर्जीवाड़े को रोकने के लिए डाटावेस में लाभार्थी की पूरी डिटेल फीड की जाएगी। इस बार जांच के दौरान आधार कार्ड को भी लिंक कराया जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी बीडीओ को अपनी रिपोर्ट सौंपेगे। वहीं नगर क्षेत्र में यह रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। जांच पूरी होने के बाद प्रोबेशन कार्यालय में रिपोर्ट भेजी जाएगी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपात्रों को सूची से हटा दिया जाएगा।