फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नानेमऊ में गोली लगने से एक युवक घायल

नानेमऊ में गोली लगने से एक युवक घायल

Sat, 10 Mar 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:54 PM IST
नानेमऊ में गोली लगने से एक युवक घायल
घायल - फोटो : amar ujala
शिकोहाबाद। नसीरपुर क्षेत्र के गांव नानेमऊ में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट के दौरान फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक को गोली लग गई। घायल को पुलिस ने मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।


थाना क्षेत्र के गांव नानेमऊ निवासी अनिल कुमार पुत्र रुकमपाल का गांव के ही अनिल और सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसी दौरान फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई।


फायरिंग के दौरान अनिल कुमार की बांह में गोली लग गई। गोली लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई। परिवारीजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। गोलीकांड की जानकारी होते ही सीओ अजय कुमार सिंह घायल को लेकर अस्पताल आए और मेडिकल कराया। गंभीर हालत में घायल को फिरोजाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन


इस सबंध में थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि दो लोगों में झगड़ा हो गया था, इसी दौरान तमंचे से फायर हुआ। जिससे अनिल कुमार घायल हो गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed