फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   न्यायिक जांच का समय बढ़ाया, 28 तक दे सकते हैं साक्ष्य

न्यायिक जांच का समय बढ़ाया, 28 तक दे सकते हैं साक्ष्य

Thu, 22 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक जांच का समय बढ़ाया, 28 तक दे सकते हैं साक्ष्य
पुलिस की दबिश से दहशत - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना की न्यायिक जांच चल रही है, लेकिन अभी तक पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं जिससे जांच का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा। जांच कर रहे एडीएम न्यायिक मनीष कुमार नाहर के समक्ष अभी तक जो लोग पहुंचे वे अपनी बेगुनाही के सबूत लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन घटना के संबंध में किसी के द्वारा न तो साक्ष्य दिया गया है और न ही बयान दर्ज कराया गया है। इस कारण जांच का कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है।

जिलाधिकारी आरपी सिंह के निर्देश पर न्यायिक जांच कर रहे एडीएम न्यायिक मनीष नाहर ने साक्ष्य देने के लिए अब समय सीमा बढ़ा दी है। यदि कोई व्यक्ति 28 फरवरी तक कार्य दिवस में अपने साक्ष्य एवं बयान दे सकता है। एडीएम मनीष नाहर ने बताया कि उनके द्वारा जांच अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली लगने से हुई मौत एवं नौशाद के पैर में गोली लगने, फायरिंग और पत्थरबाजी की घटना को लेकर हो रही है। आगजनी की घटनाएं भी जांच का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जांच को लेकर पर्याप्त साक्ष्य नहीं आए हैं। इस कारण समय बढ़ाया गया है। लोग बिना किसी भय के अपना बयान और साक्ष्य घटना के संबंध में उन्हें दे सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई अपनी बेगुनाही का सबूत देना चाहता है तो उसके लिए वह पुलिस एवं संबंधित विवेचक को अपने सबूत दें। यह मजिस्ट्रेटी जांच का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed