{"_id":"5a8720ee4f1c1b9b248b57a6","slug":"191518805230-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में स्क्रीन पर सुनाया पीएम मोदी का भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में स्क्रीन पर सुनाया पीएम मोदी का भाषण
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। परीक्षा में तनाव दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से परीक्षा पर चर्चा की। स्कूलों में स्क्रीन लगाकर छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुनाया गया। अन्य कालेजों में इंतजाम किए गए। पीएम मोदी से मंत्र मिलने के बाद छात्र-छात्राएं आत्मविश्वास से भरे दिखे।
एसआरके पीजी कालेज के सभागार में टीवी स्क्रीन पर छात्राओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। पीएम मोदी परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए मंत्र देने टीवी स्क्रीन पर आए तो छात्राओं ने सभागार में तालियां बजाकर स्वागत किया। प्राचार्य विपिन मेहरोत्रा ने प्रधानमंत्री के मंत्र को विस्तार से समझाया। शुरु से लेकर अंत तक छात्राओं ने उनका स्वागत भी किया। किड्स कार्नर स्कूल में स्क्रीन पर छात्रों ने मोदी का संबोधन सुना। छात्र-छात्राओं ने पीएम मोदी द्वारा बताई गई बाते खूब पसंद आई।
परिषदीय स्कूलों में कक्षा पांचवी से लेकर आठवीं तक के छात्र छात्राओं को रेडियो या मोबाइल पर पीएम मोदी का भाषण सुनाने के आदेश सचिव ने दिए थे। मगर आदेश शिक्षकों ने दरकिनार कर दिया। दो, चार स्कूलों को छोड़ दें तो ज्यादातर स्कूलों में पीएम मोदी का भाषण नहीं सुनाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षार्थियों से मुखातिब हुए। उन्होंने परीक्षार्थियों को परीक्षाओं को एक उत्सव के रूप में मनाने का सुझाव दिया। यंग स्कॉलर्स एकेडमी, द एशियन स्कूल, ब्लूमिंग बड्स, ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी न्यू गार्डेनिया, विवेकानंद विद्यापीठ, गार्डेनिया और डीआर इंटर कॉलेज के साथ ही अन्य स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित परीक्षा पर परिचर्चा समस्त विद्यार्थियों तथा शिक्षक वर्ग के समक्ष की गई।
प्रधानमंत्री ने छात्रों से प्रश्न पूछे। इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने क्रियान्वित विविध योजनाओं का परिचय दिया। प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष विद्यार्थियों ने परीक्षा संबंधी कठिनाइयां रखीं। इसके उत्तर में मोदी ने कहा कि परीक्षा को एक उत्सव के रूप में लेना चाहिए। हमें तनाव मुक्त होकर परीक्षा देनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा बच्चों की अभिरुचि को जानकर उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित करना चाहिए। शिष्य की उन्नति उसके गुरु की योग्यता का परिचायक होती है। पीएम ने विद्यार्थियों को परीक्षा में शुभकामनाएं दीं।