फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसानों को राहत, आम आदमी को खास न दे सके जेटली

किसानों को राहत, आम आदमी को खास न दे सके जेटली

Thu, 01 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
किसानों को राहत, आम आदमी को खास न दे सके जेटली
एटा। एक बार फिर उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आया। टैक्स स्लैब में बढ़ोतरी हो अथवा नई योजना की सौगात। सारे अरमान खाक हो गए। किसान जहां लागत का डेढ़ गुना लाभ मिलने से राहत में दिखे तो मध्यम वर्ग की बजट में महंगाई से राहत मिलने की आस टूटती नजर आई। केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर पूरे दिन लोगों की निगाहें टीवी के आगे चिपकी रहीं। लोग बजट को लेेकर असंतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को आम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने तमाम घोषणाएं कीं। जिले में पूरे दिन लोगों की निगाहें टीवी के आगे टिकी रहीं। इस दौरान लोगों ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की। महंगाई और समस्याओं से राहत मिलने की आस लगाए मध्यम वर्ग को बजट से कुछ खास न मिला। लोगों ने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, सब्जियों, सोना-चांदी, जूते-चप्पलों के महंगा होने पर निराशा जताई। साथ ही आयकर सीमा में बढ़ोतरी नहीं होने पर भी मायूसी दिखी। व्यापारियों ने भी बजट में जीएसटी में प्रावधानों में राहत मिलने पर नाराजगी जताई। जबकि किसानों ने बजट को अच्छा बताते हुए वादे पूरे होने की उम्मीद की है। महिलाओं के लिए बजट में खास प्रावधान नहीं होने से आधी आबादी निराश होती दिखी। लोगों का कहना था कि मध्यम वर्ग से बजट को दूर कर दिया गया। जरूरत की चीजों पर टैक्स लगाकर परेशानी बढ़ाई गई है। बजट से जिस तरह से उम्मीद लगाई थी, वह उम्मीद पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed